16 साल हो गए बिदाई के बाद फिर नजर नही आई बहन...जानिये क्यों

 16 साल हो गए बिदाई के बाद फिर नजर नही आई बहन...जानिये क्यों
मुलताई। (अक्षय सोनी/राकेश अग्रवाल की रिपोर्ट)
मुलताई। वर्ष 2001 में धूमधाम से बहन का विवाह करके विदा किया लेकिन यह नही सोचा की अब बहन का चेहरा शायद कभी नही दिखेगा। 16 साल हो गए लेकिन आज तक उसका पता नही चला। ये व्यथा थी मुलताई के पटेल वार्ड निवासी विमला पति सुनिल बिन्झोड़े की जिसकी बहन शर्मीला विवाह के बाद से ही लापता है। उसने बहन के ससुराल वालों पर बेचने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर पुरे मामले की शिकायत उसके द्वारा थाना प्रभारी सुनील लाटा से करते हुए बहन को ढूंढने की गुहार लगाई गई है। विमला ने शिकायत में कहा है की उसकी बहन शर्मीला डढोरे का विवाह वर्ष 2001 में मुरैना निवासी गिर्राज यादव से हुआ था। लेकिन विवाह के बाद उसका जीजा शर्मीला को लेकर ऐसा गया की फिर वापस नही आया। खोज खबर ली तो पता चला की गिर्राज दिल्ली में है जब वहां गए तो गिर्राज ने बताया की उसकी पत्नी शर्मीला लापता हो गई है। बाद में पता चला की गिर्राज का तो यही पेशा है की वह झूट बोलकर शादी करता है और बाद में युवतियों को बेच देता है। गिर्राज पहले भी 3 शादियां कर चूका है। पुरे मामले की शिकायत मुख्यंत्री एवम्  महिला आयोग सहित बैतूल sp मुरैना एवम् दिल्ली पुलिस से भी की गई लेकिन कोई करवाई नही हुई। विमला ने उसकी बहन शर्मीला के पति सहित ससुराल पक्ष पर उसकी बहन को बेच देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

Source : अक्षय सोनी

13 + 1 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]